मशाल "तेजस्विनी" गौलापार स्टेडियम से 3823 किलोमीटर की यात्रा पर रवाना हुई

       हल्द्वानी 26 दिसंबर- 38 वे राष्ट्रीय खेलों की ऊर्जा और उमंग से देवभूमि को प्रकाशित करने के लिए खेल मशाल "तेजस्विनी" गुरुवार को हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम से 3823 किलोमीटर की यात्रा पर रवाना हुई। तेजस्विनी(मशाल) और प्रचार रथ को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने झंडी दिखाकर रवाना किया। गौलापार के बैडमिंटन काम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों से इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

       राज्य के लिए सौभाग्य की बात है कि 38वे खेल की मेजबानी राज्य को मिले है। हम सबका प्रयास रहेगा कि राष्ट्रीय खेल को भव्य और बेहतर तरीके से आयोजित कर मिसाल पेश की जाए। साथ ही संकल्प से शिखर तक की  यह यात्रा आम जन के सहयोग से राज्य को शिखर तक ले जाएगी। सीएम ने कहा कि 13 जिलों के 99 स्थानों पर यह मशाल घूमेगी और आम जन को यात्रा के जोड़कर जागरूक करेगी। नैनीताल में मशाल रैली 26 और 27 दिसम्बर जो हल्द्वानी, भीमताल,धारी, ओखलकांडा, बेतालघाट, भवाली, नैनीताल, कालाढूंगी और रामनगर में घूमेगी। 

      कार्यक्रम मे बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, डा0 मोहन सिंह बिष्ट, रामसिंह कैडा, अध्यक्ष खेल महासंघ महेश नेगी,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,डा अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य,मजहर नईम नवाब,मनोज साह,विकास भगत,रंजन बर्गली, सचिन साह, योगेश रजवार, प्रकाश हरर्बाेला, चतुर सिंह बोरा के साथ ही प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी डा0 योगेन्द्र रावत, जिलाधिकारी वंदना, सीडीओ अशोक कुमार पाण्डे, एसएसपी पीएन मीणा, निदेशक खेल प्रशान्त आर्य, उपनिदेशक खेल राशिका सिद्विकी, संयुक्त निदेशक शक्ति सिंह, जिला क्रीडा अधिकारी निर्मला पंत, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी के साथ ही खिलाडी, खेलप्रेमी, गणमान्य, मातृशक्ति आदि लोग मौजूद थे।